हादसे के बाद मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज। बुधवार की देर शाम अनियंत्रित बस सड़क से तेज गति से गड्ढे में चली गईं। जिससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बुधवार को बस पटियाली से अमित शाह की रैली में शामिल होकर भाजपाई बस से वापस सोरों जा रहे थे। देर शाम को सोरों व मिर्जापुर के मध्य तेज गति से जा रही बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। जिससे उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। इस हादसे में रामपाल पुत्र छत्रपाल निवासी अडृूपुर सोरों, श्रीनिवास पुत्र हरिशंकर निवासी पटकियान सोरों, योगेश पुत्र ओमप्रकाश, जितेंद्र पुत्र लल्लूराम, पुष्पेंद्र पुत्र राजेश्वर, अखिलेश पुत्र राजेश निवासी ग्राम बरौंदा सोरों गंभीर घायल हो गए। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना जब घायलों के परिजनों को हुई तो वह भी जिला अस्पताल पर पहुंच गए।