फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
firing
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना के ग्राम हयात गढ़ी में पारिवारिक नलकूप से पानी लगाने के विवाद में चाचा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव हयात गढ़ी निवासी चंद्रभान पुत्र राम सिंह और उसके दो भाई रामबाबू व एक अन्य तीनों अपनी फसल में पैतृक नलकूप से सिंचाई करते हैं। विगत दिनों नलकूप खराब होने पर चंद्रभान ने अपने दोनों भाइयों से नलकूप को सही कराने के लिए पैसे देने की बात कही लेकिन दोनों भाइयों ने पैसे नहीं दिए। इस पर चंद्रभान ने अपने पैसों से नलकूप सही करा लिया। मंगलवार देर शाम रामबाबू नलकूप की चाबी मांगने के लिए चंद्रभान के घर पहुंचा तो चंद्रभान ने अपनी खेत में पानी लगाने के बाद चाबी देने की बात कही। इस पर रामबाबू भड़क गया और चंद्रभान के साथ गालीगलौज करते हुए हाथापाई करने लगा। चीखपुकार की आवाज सुनकर चंद्रभान का पुत्र जयकिशन आ गया और बीचबचाव कराने लगा। इस पर रामबाबू ने जयकिशन को गोली मार दी। फायरिंग और चीखपुकार की आवाज सुनकर अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों को आता देखकर आरोपी भाग खड़ा हुआ। इधर, परिजन आनन-फानन में घायल जयकिशन को लेकर अस्पताल की ओर दौड़ पड़े लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की हत्या उसके चाचा ने की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फौज में भर्ती होने की कर रहा था तैयारी
कासगंज। हत्या का शिकार युवक जयकिशन फौज में जाना चाहता था। वह पहले भी फौज में भर्ती होने के लिए परीक्षा दे चुका था, लेकिन उसका नंबर नहीं आ सका। ऐसे में वह लगातार फौज में जाने के लिए तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन पहले ही नोएडा से आया था
कासगंज। युवक जयकिशन अपने रिश्तेदारी में नोएड्रा रह रहा था। वह पांच दिन पहले ही अपने घर पर आया था। उसकी हत्या हो जाने से परिजन सदमे में हैं।
युवक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, क्राइम ब्रांच आदि की टीम लगाई गई हैं। आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैं।
आईपी सिंह,सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें