फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को फांसी पर लटकाकर पति फरार

विज्ञापन
एक ही फंदे से लटककर दंपति ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। होली के दिन घर पर मौजूद महिला की पति ने फांसी लगाकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे मृतक के बेटे ने दूसरी महिला से पिता के संबंध होने का कारण बताया है। घटना के बाद फरार हुए पति की पुलिस जांच कर तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव रजपुरा निवासी सर्वेश देवी (45) होली के दिन घर पर मौजूद थी। उसी समय उसके पति महाराज सिंह के मोबाइल पर किसी महिला ने फोन किया। इसकी जानकारी सर्वेश को हो गई। मृतका के बेटे जितेंद्र ने बताया कि फोन का उसकी मां ने विरोध करते हुए पति से शिकायत की। आरोप है इसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। इतना ही नहीं उसी समय महाराज सिंह ने उसके गले में फंदा लगा कर उसकी हत्या कर दी। महिला की मौत के बाद पति के हाथपांव फूल गए और वह घटना को आत्महत्या में बदलने के लिए प्रयास करने लगा। उसी समय मृतका के बेटे जितेंद्र ने घटना की जानकारी जैथरा पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पंचनामा कराया। वही मृतका के बेटे ने थाना जैथरा में पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर आरोपी पति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें