फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर स्वाद व सेहत में नहीं रखा तालमेल तो होगी तबियत खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। होली पर्व के चलते घरों में परंपरागत पकवान गुजिया, नमकीन, मटरी, सेब, चाट सहित अन्य पकवान तैयार किए जा चुके हैं। लोगों ने इनका सेवन भी शुरू कर दिया है। होली के पर्व के बाद कई दिनों तक इन पकवानों का स्वाद लिया जाएगा। इसलिए पकावनों का सेवन करते समय सावधानी बेहद आवश्यक है। खासकर जो लोग डायबिटिक या ब्लड प्रेशर के मरीज हैं उन्हें तो विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अधिक मात्रा में तले भुने या मीठे पकवान स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में खान पान में लापरवाही कर दी तो इसका सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

सावधानी -
- पकवानों से परहेज करें
- सादा सुपाच्य भोजन लें
- पानी उबालने के बाद ठंडा करके पीएं
- लूज मोशन होने पर तुरंत दवा लें
- सर्दी, गरमी से बचें
- डायरिया की स्थिति में ओआरएस का घोल लें
- बच्चों की सेहत के प्रति सतर्क रहें
त्यौहार के मौके पर खान पान में सावधानी बरतनी चाहिए। खासतौर पर ब्लड प्रेशर व शुगर के मरीजों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तेज मसालों से निर्मित तीखा भोजन लेने से परहेज करें। शुगर के मरीज कम से कम मीठा सेवन करें। यदि अधिक आवश्यक हो तो शुगर की गोली लेने के बाद ही मीठी वस्तुओं को प्रयोग में लाए ताकि सेहत प्रभावित न हो और होली का आप अपने परिवार के साथ भरपूर आनंद ले सकें। -डा. विकास
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें