भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पुत्र की सड़क हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
कारोबारी की सड़क दुर्घटना में मौत
- भाजपा जिला उपाध्यक्ष का पुत्र है कारोबारी
अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज। होली के त्यौहार के दिन बाइक से अपने साथी के साथ सोरों की ओर जा रहे कारोबारी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि बाइक बैठा दूसरा युवक घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया।
कारोबारी युवक निखिल वार्ष्णेय उर्फ छोटे सरकार बाइक से बुधवार की देर रात्रि सोरों जा रहा था। पॉलिटेक्निक के क्षेत्र में कारोबारी की बाइक अनियंत्रित होकर मिट्टी टीले से जा टकराई। इस हादसे में कारोबारी निखिल की मौत हो गई। उसे जिला चिकित्सालय व निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। निखिल की मां कुमकुम वार्ष्णेय भाजपा की जिलाध्यक्ष हैं। युवक की मौत परिजनों में कोहराम मचा है। घटना की सूचना पर थाना पुलिस व जिले के उच्च प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। जानकारी होते ही भाजपा नेता व पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं बाइक पर सवार दूसरा युवक नवीन चर्तुवेदी भी गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराय गया। जहां से चिकित्सक ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
निधन से पूर्व निखिल ने फेसबुक और सोशल मीडिया पर अपने फोटो के साथ होली की शुभकामनाएं शेयर की थीं।
फोटो प्रेषित है।
रिपोर्ट एवं संपादन-अजय झंवर