फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृति से पूर्व ही मिलेंगे शिक्षकों के पेंशन-फंड के चेक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे प्रधानाचार्य और शिक्षकों को सेवानिवृत्ति अवधि तक पेंशन जीपीएफ भुगतान हो जाएगा। डीआईओएस द्वारा भेजे गए प्रकरणों के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जनपदीय प्रतिनिनिधि मंडल को आश्वासन दिया।

शासन व शिक्षक संघ की पहल रंग ला रही है। सेवानिवृत्तों को अब पेंशन-फंड के लिए भटकना नहीं होगा। सेवाकाल के अंतिम दिन तक ही उन्हें पेंशन-जीपीएफ देने की तैयारी है। 31 को रिटायर हो रहे 16 प्रधानाचार्य शिक्षकों के पेंशन-जीपीएफ एवं अनिवार्य बीमा प्रकरण डीआईओएस कार्यालय ने अंतिम संस्तुति के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय को भेज दिए हैं।
विज्ञापन


शिक्षक विधायक के नेतृत्व में जेडी से मिले माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि संयुक्त शिक्षा निदेशक ने 31 मार्च तक सभी सेवानिवृत्तों को पेंशन एवं जीपीाएफ का भुगतान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

------------
जिले के सेवानिवृत्ति के सभी 16 प्रकरण अंतिम स्वीकृति के लिए जेडी कार्यालय को भेज दिए गए हैं। इसी माह पेंशन व जीपीएफ के चेक भी मिल जाएंगे।
निरंजन देव, डीआईओएस
------------
शिक्षकों की कमी बढ़ेगी
एक अप्रैल से प्रस्तावित नए शिक्षा सत्र में शिक्षक-कर्मचारियों की कमी और भी बढ़ने वाली है। पहले से ही सैकड़ों शिक्षकों की कमी इस माह सेवानिवृत्त हो रहे 16 शिक्षकों के बाद और बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें