मैनपुरी- बेवर। थानों में शिकायतकर्ताओं की शिकायत को गंभीरता से सुने जाने से लेकर सौंदर्यीकरण के कार्य तक में बदलाव लाया गया है। जनता भी अब पुलिस के कार्यों में सहयोग कर रही है। मंगलवार को एसपी अजय शंकर राय ने थाना पहुंच कर कराए गए सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने परिसर की साफ सफाई आदि का भी निरीक्षण किया।
एसपी ने कहा कि पुलिस के साथ नगर पंचायत व स्थानीय लोगों के सहयोग से ही आज थाने का सौंदर्यीकरण कार्य हो सका। उन्होंने कहा कि जनता पुलिस का सहयोग कर रही है, इसी तरह पुलिस मित्रवत व्यवहार बनाए रखे, यदि कोई गलत कार्य हो रहा है तो उसकी सूचना फोन या पत्र के माध्यम से उन्हें दी जा सकती है, जांच कर कार्रवाई होगी।
दंपती को मारपीट कर किया घायल
औंछा। गांव नगला मनी निवासी उमेश चंद्र ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि मंगलवार सुबह वह घर के सामने अलाव जलाकर बैठा था। तभी गांव का नामजद आकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसे व पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।