फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए जनपदीय टीम चयनित

विज्ञापन
तीरंदाजी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मथुरा। 31 जनवरी से चार फरवरी तक जिला सोनभद्र में होने वाली आठवीं प्रादेशिक जूनियर एवं सीनियर प्रतियोगिता के लिए जनपदीय सीनियर और जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को चयन प्रतियोगिता अडींग स्थित मथुरा तीरंदाजी अकादमी में पूरे जिले से आए सीनियर जूनियर महिला एवं पुरुष वर्ग के तीरंदाजों ने भाग लिया। जिले की टीम में शामिल होने वाले रिकर्व केटेगरी में शिवम, अभिषेक, ऐश्वर्य, चंद्र बिंद, महिला वर्ग में गुंजन शर्मा, कंपाउंड वर्ग में हरिशंकर, कंपाउंड महिला वर्ग में भावना, अरुश्री, मनीषा का चयन हुआ।

इसी के साथ लकड़ी के धनुष वर्ग में कोमल सिंह, गजेंद्र, अरविंद, ईशु एवं महिला वर्ग में चंचल, रितु चौधरी, भावना सिंह का सलेक्शन हुआ। यह टीम 29 मार्च को दिल्ली होते हुए सोनभद्र के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


इस दौरान जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राम बाबू शर्मा ने तीरंदाज खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिला सचिव योगेंद्र सिंह राणा ने बताया कि इन खिलाड़ियों में एसे अनेक खिलाड़ी हैं जिन्होंने पहले भी जिले के लिए स्टेट चैंपियनशिप के मेडल जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें