टाउनशिप (मथुरा)। मथुरा-अछनेरा रेलवे लाइन के किनारे गांव धाना शमशाबाद के निकट एक तीस वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। उसके सिर एवं पैरों में चोट के निशान थे। मृतक की जेब से फरीदाबाद से मथुरा का रेल का टिकट, तंबाकू की पुड़िया मिली है।
मृतक के सीधे हाथ पर रामकरण नाम गुदा था। प्रथम दृष्ट्या ट्रेन से गिरने से आई चोटों के कारण मौत होना पाया जा रहा है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। रिफाइनरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।