फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने ताला तोड़कर नकदी-आभूषण किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। शहर के जामा मस्जिद क्षेत्र में चोरों ने सोमवार रात बंद घर के ताले तोड़कर नकदी आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जामा मस्जिद क्षेत्र निवासी वसीम मास्टर अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल परिवार के साथ अलीगढ़ गए थे। इस दौरान घर में ताला लगा था। सोमवार रात चोराें ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया और नकदी आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह वसीम परिवार के साथ लौटे तो ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


जानकारी पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। परिजनों ने लगभग सवा लाख रुपये मूल्य के नकदी आभूषण चोरी कर लिए जाने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


लैपटॉप और पंपसेट चोरी का मामला दर्ज
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के कस्बा बिलराम से लेपैटाप चोरी करने का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरों ने चमन अली खां निवासी मोहल्ला काजी बिलराम के घर से लैपटॉप चोरी कर लिया था। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। वहीं चोरों ने अमांपुर के मेदपुर से पांच दिसंबर को वीरपाल सिंह के खेत में लगे पंप सेट को चोरी कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें