फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दो स्थानों से नहीं ले सकेंगे राशन

विज्ञापन
राशन
विज्ञापन
कासगंज। अब कार्ड धारक दो स्थानों से राशन नहीं ले सकेंगे। जिला पूर्ति विभाग ने आधार से नामों के वैरीफिकेशन का कार्य शुरू कर दिया है। वैरीफिकेशन के समय नामों में आने वाली खामियों को भी दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में पात्र गृहस्थी के 273803 परिवारों के 1121469, अंत्योदय के 27592 परिवारों के 85780 यूनिट आपूर्ति विभाग में पंजीकृत हैं। विभाग के पास इन परिवारों के जो आधार कार्ड अब तक जमा हुए हैं उनमें अंकित नामों व विभाग में पंजीकृत राशन कार्ड में अंकित नामों में काफी अंतर सामने आ रहा है। किसी ने अपना आधा नाम पंजीकृत कराया है तो किसी ने अपने नाम के साथ अपना सर नेम आदि अंकित कर दिया है। इस अंतर को दूर करने के लिए विभाग ने अपनी कवायद शुरू कर दी हे। विभाग अब आधार कार्ड के आधार पर अंकित नामों का मिलान करके उनको दुरुस्त करने का कार्य कर रहा है। जिससे यदि किसी कार्ड धारक ने दो स्थानों पर नामों में हेरफेर करके राशन कार्ड बनवा लिए हों तो उसका फर्जीबाड़ा सामने आ सके। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि आधार में अंकित नामों एवं विभाग के पास पंजीकृत नामों में काफी अंतर सामने आ रहा है। इस अंतर को दूर किया जा रहा है। अब कार्ड धारक का जो भी नाम आधार कार्ड में अंकित होगा वही नाम विभाग अपनी सूची में सही कर लेगा। इसके बाद जो भी कार्ड फर्जी तरीके से बने होंगे उनको समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें