फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठिठुरन भरी सर्दी से पहले गरीबों को कंबल मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। इस वर्ष ठिठुरन भरी सर्दी से पहले ही प्रशासन जरूरतमंदों को कंबल मुहैया करा देगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। जिले को कंबल खरीदने के लिए 30 लाख रुपये का बजट फिलहाल शासन की ओर से मिल चुका है।
विज्ञापन


हर वर्ष शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाते हैं। बीते कई वर्षों में कंबलों का वितरण तब हुआ जब सर्दी चरम पर थी। इस वर्ष प्रशासन ने समय से कंबल वितरण की योजना बनाई है। शासन से जिले को 30 लाख रुपये कंबल खरीद के लिए मिला है।

जिला प्रशासन ने यूपी हस्तशिल्प एवं विकास विपणन निगम से 6896 कंबलों को खरीद लिया है। एक-दो दिन में निगम की ओर से कंबलों की आपूर्ति जिला प्रशासन को कर दी जाएगी। जिला प्रशासन भी 15 दिसंबर से तहसीलों को कंबलों का वितरण कर देगा। तहसील से जरूरत के हिसाब से कंबल जरूरतमंदों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें