फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के शौचालय बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वच्छता अभियान के नाम पर घर-घर में शौचालय बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, मगर सरकारी स्कूलों में शौचालयों का बुरा हाल है। टापाखुर्द के प्राइमरी स्कूल में शौचालय का गंदा होना छात्रा की जिंदगी पर भारी पड़ गया।
विज्ञापन


डीएम नेहा शर्मा ने नगर क्षेत्र के स्कूलों में नगर निगम के सफाईकर्मियों से सफाई कराने के लिए आदेश जारी किए हैं। रजिस्टर बनाकर उनसे सफाईकर्मी की हाजिरी लगाने के लिए भी निर्देशित किया है। बीएसए ने भी कई बार नगर आयुक्त को पत्र लिखा है, मगर हकीकत है कि सफाईकर्मी स्कूलों में सफाई करने नहीं जाते हैं।

देहात क्षेत्रों में भी ग्राम पंचायत के अधीन सफाईकर्मियों को नियमित सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, मगर विद्यालयों में शौचालयों का बुरा हाल है। कुछ स्कूलों में एक, दो दिन सफाईकर्मी पहुंचे भी थे, मगर फिर जाना बंद हो गए। इसलिए स्कूलों के शौचालयों का इस्तेमाल ही नहीं हो रहा। बच्चों को शौचालय के लिए बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए अरविंद पाठक का कहना है कि फिर से नगर निगम को पत्र लिखेंगे कि शौचालय की सफाई कर्मचारी से कराए। प्रधानाध्यापक भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें