फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला पचिया में फिर पकड़ा सिंथेटिक दूध का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगला पचिया गांव में एक बार फिर से सिंथेटिक दूध का कारोबार पकड़ा गया है। दूध में क्रीम निकालकर उसमें रिफाइंड, पाउडर की मिलावट की गई थी। दिवाली से पूर्व भी इसी गांव में खाद्य विभाग की टीम ने नकली दूध का कारोबार पकड़ा था। जो दुकानों एवं घरों में सप्लाई होता था। टीम ने अन्य स्थानों पर छापेमारी कर दूध का नमूना लिया है।
विज्ञापन


खाद्य विभाग की टीम ने लाइनपार थाना क्षेत्र के नगला पचिया में डेयरी पर छापेमारी की गई। डेयरी पर देखा कि मशीन द्वारा मिल्क क्रीम निकालने के बाद सप्रेटा दूध में मिलावट की जाती थी। मौके पर मिला पांच किलो मिल्क पाउडर, 30 किलो घी, 45 किलो रिफाइंड सीज कर दिया।

दूध एवं अन्य खाद्य वस्तुओं का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। सिंकदपुर थाना नारखी गोपालजी डेयरी फूड्स प्रा.लि. के दुग्ध संग्रहण व चिलिंग केंद्र से मिश्रित दूध की गुणवत्ता में संदेह होने पर मिश्रित दूध का नमूना जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सुहागनगर सेक्टर दो स्थित कृष्णा डेयरी से मिश्रित दूध की गुणवत्ता के संदेह होने पर मिश्रित दूध जांच के लिए भेजा। राम नगर स्थित सोना डेयरी से भी दूध का नमूना लेकर जांच को भेजा। टीम द्वारा नीबू वाला बाग से गुजर रहे टैंकर को रुकवाया गया।

टीम ने जांच की तो 300 लीटर दूध टैंकर में था। मिश्रित दूध की गुणवत्ता में संदेह होने पर दिनेश कुमार से मिश्रित दूध का नमूना जांच के लिए भेजा है। कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के नेतृत्व में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें