टूंडला (फिरोजाबाद)। सर्द मौसम के आगाज के साथ ही रेल पटरियों का चटकना शुरू हो गया है। गुरुवार सुबह कानपुर रेलखंड पर अप लाइन की पटरी चटकने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहा।
सुबह करीब पांच बजे बलरई-भदान रेलवे स्टेशनों के पास अप लाइन की पटरी में खंभा नंबर 1186 के 20/22 बीच फ्रैक्चर हो गया। जानकारी पर इसकी जानकारी मुख्य नियंत्रण कक्ष को दी गई। इस पर नियंत्रण कक्ष द्वारा अप लाइन की ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर ही रोक दिया और मौके पर पहुंची टीम पहुंची। देखा तो पटरी करीब पांच इंच तक चटकी हुई थी।
टीम ने टूटी पटरी को ठीक किया। करीब एक घंटे बाद 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार का कॉशन लगाकर ट्रेनों को निकाला गया। इस दौरान अप लाइन की मडुआडीह-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन, भुवनेश्वर-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर-पटना राजधानी समेत अन्य ट्रेनें प्रभावित रहीं।