फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी मनाएंगे ईको फ्रेंडली दीपावली

विज्ञापन
eco-friendly crackers - फोटो : @sunoneta
विज्ञापन
एटा। जेल सुधार के क्षेत्र में कार्य करने वाली सामाजिक संस्था राष्ट्रीय युवा शक्ति के संयोजन में प्रकाश पर्व दिवाली के अवसर पर जिला कारागार के बंदियों के बीच हर्षोल्लास के साथ ईको फ्रेडली दीपावली का आयोजन किया जाएगा। पूरे कारागार को मिट्टी के दीपकों से सजाया जाएगा। प्रत्येक बंदी एक दीप प्रज्वलित कर अपराध से विमुख रहते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेगा।
विज्ञापन

कारागार में आयोजित ईको फ्रेडली दिवाली के संयोजक रायुश प्रमुख प्रदीप रघुनंदन ने बताया कि दीपावली के त्यौहार पर पर्यावरण प्रदूषित न हो। इसके लिए कृत्रिम लाइटों, मोमबत्तियों के स्थान पर मिट्टी से बने हुए दीपकों का प्रयोग बंदी करेंगे। इसको लेकर कारागार अधीक्षक पीपी सिंह ने रूपरेखा तय कर ली है। ईको फ्रेडली दीपावली का आशय यही है कि हम अपने धर्म, संस्कृति से भी जुडे़ रहे और वर्तमान चुनौतियों को भी नजर अंदाज न करें। जहां हम प्रकृति से बहुत कुछ अपेक्षा करते है वही हमें यह ध्यान भी रखना होगा कि प्रकृति का स्वरूप संतुलित बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें