फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली ऑटो पार्ट्स बेचने वाले पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। नकली ऑटो पार्ट्स को असली बताकर बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिस पर पुलिस जांच कर आरोपी का पता लगा रही है। पहले भी नकली ऑटो पार्ट्स और मोबिल ऑयल बेचने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।

शहर में प्रयास के बाद भी नकली ऑटो पाटर्स और मोबिल ऑयल की बिक्री रुक नहीं पा रही है। नकली मोबिल ऑयल पकड़ने के बाद चेकिंग पर आई टीम ने पीपल अड्डा स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान पर टाटा मोटर्स के नकली पार्ट्स मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही आईपी सोलूसन जांच टीम के अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि अन्य दो जगहों पर भी नकली ऑटो पार्ट्स मिले है। जिसकी रिपोर्ट कोतवाली देहात में दर्ज कराई है। बता दे कि इससे पहले जुलाई माह में शहर में तीन दुकानों से जांच टीम ने भारी मात्रा में नकली मोबिल ऑयल बरामद किया था। जिसकी रिपोर्ट टीम ने कोतवाली नगर में दुकानदारों के खिलाफ दर्ज कराई थी। वहीं कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि मामले की दर्ज हुई रिपोर्ट पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें