फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के लिए पांच करोड़ मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेडिकल कालेज में इस बार शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो जाएगी। फिरोजाबाद मेडिकल कालेज में नीट से 100 सीटें भरी जाएंगी। उपकरणों को खरीदने से लेकर जिला अस्पताल में इलाज के साथ शैक्षणिक व्यवस्था करने के लिए उच्चीकृत करने की योजना बन गई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में इलाज के साथ मेडिकल छात्रों के लिए पढ़ाई की व्यवस्था की जा रही है। पांच अलग-अलग आईसीयू बनेंगे। चार मेजर आपरेशन थियेटर और दो माइनर आपरेशन थियेटर तैयार किए जा रहे हैं। ओपीडी में नर्सिंग स्टेशन, डाक्टर ड्यूटी रूम, स्टोर रूम को भी बनाया जा रहा है। 150 प्रकार के उपकरण खरीदे जाएंगे। जिसके लिए शासन ने पांच करोड़ की धनराशि को प्रस्तावित कर दिया है। शनिवार को शासनादेश आ गया है।

जिला अस्पताल में वार्ड नंबर तीन और चार को 72 पलंग का मेडिसन वार्ड बनाया जाएगा। पुरानी महिला अस्पताल बिल्डिंग में 10 वार्ड का मनोरोग कक्ष बनेगा। वार्ड दो और तीन को सर्जिकल वार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन


फिरोजाबाद मेडिकल कालेज में आगामी सत्र में पढ़ाई होगी। अस्पताल को उच्चीकृत कर दिया और शेष तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। उपकरण खरीदने के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। उपकरणों की खरीदारी जल्द शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

- डा. जीके अनेजा, प्राचार्य मेडिकल कालेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें