फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मारपीट के बाद जलाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/ पटियाली। पटियाली के ग्राम ककराला में एक महिला की ससुरालीजनों ने मारपीट के बाद जलाकर हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


सविता (35) पुत्री जयराम निवासी मोहम्मदाबाद फर्रखाबाद की शादी वर्ष 2004 में वीरपाल पुत्र लाखन निवासी ककराला के साथ हुई। इस बीच उसके छह बेटियों ने जन्म ले लिया। लगातार बेटियों के जन्म होने से ससुरालीजन खफा चल रहे थे। ससुरालीजनों ने उसकी मारपीट करने के बाद घर के रजाई गद्दों आदि कपड़ों को महिला के पास रखकर केरीसिन छिड़क कर आग लगाकर हत्या कर दी।

इसके बाद ससुराीलीजन मौके से फरार हो गए। जब आसपास के लोगो ने घर से धुंआ निकलता देखा तो घर में जाकर देखा गया। घर का नजारा देखकर लोग दंग रह गए। इस बात की जानकारी मायके पक्ष को हुई तो वे ककराला पहुंच गए। सविता का शव देखकर चीत्कार मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


सीओ पटियाली रवेद्र बहादुर भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शव क पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने बताया कि महिला के छह बेटियां हैं। शरीर पर चोट के काफी निशान पाए गए हैं। यह मामला आत्महत्या का नहीं लइगता। यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने मायके में दी थी जानकारी
कासगंज। महिला ने ससुरालीजनों द्वारा की गई मारपीट की जानकारी अपने मायके फोन से दी। फोन पर भाई पवन से बात हुई। भाई ने बुलाने आने की बात भी महिला को बताई, जिसकी भनक किसी तरह से ससुरालीजनों को लग गई। भेद खुलने के डर से वे महिला को जलाकर हत्या करने के बाद फरार हो गए। जब भाई पहुंचा तो उसे महिला का जला हुआ शव मिला।

10 माह पहले भी दिया था दो बेटियों को जन्म
कासगंज। महिला के पहले से चार बेटी थी। 10 माह पहले भी महिला ने एक साथ दो बेटियों को जन्म दिया। इसके बाद से ससुरलीजन और भी चिढ़ गए। वे आए दिन महिला को तायने देने के साथ ही मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें