फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पशु घुसने पर फायरिंग, एक घायल

विज्ञापन
firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगंज। खेत में पशु के घुसने को लेकर किसौली में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग भी की गई। फायरिंग में गोली लगने से एक व्यक्ति और लाठी डंडे की चपेट में आकर दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव किसौली निवासी छदामीलाल की भैंस गांव के ही अखिलेश पुत्र रामरक्षपाल के खेत में घुस गई थी। इस पर दोनों के बीच शनिवार सुबह कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लेाग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में दोनों ओर से फायरिंग भी की गई। गोली लगने से अखिलेश पुत्र रामरक्षपाल घायल हो गया। वहीं रामनाथ और अखिलेश की बेटी मोनिका कुल्हाड़ी और लाठी डंडों की चपेट में आकर घायल हो गए। सभी घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। ाना प्रभारी अलीगंज ने बताया कि फायरिंग हुई थी। गोली किसी को नहीं लगी है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें