फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में दरोगा ने लगा दी अंतरिम रिपोर्ट

विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के एक गांव की महिला से लगभग ढाई माह पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में थाने के दरोगा ने अंतरिम रिपोर्ट लगाकर सीओ की सौंप दी। सीओ ने रिपोर्ट का संज्ञान लेकर मामले की जानकारी एसपी को दी। एसपी ने सहावर के सीओ को दरोगा की प्रारंभिक जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह अपने मायके में रह रही थी। 25 जुलाई की रात नौ बजे शौच को जा रही थी। उसके मायके के ही रौदास उसे रास्ते में मिल गया। उसने महिला को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की, तो डीएम से शिकायत की गई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। विवेचना थाने के दरोगा रामबृेश को सौंपी गई। दरोगा ने पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज कराए, लेकिन रिपोर्ट लगाते समय महिला के बयानों को अहमियत नहीं दी और न ही महिला का चिकित्सीय परीक्षण करने वाले चिकित्सक के बयान ही दर्ज किए। उसने अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार कर सीओ सदर गवेंद्र सिंह की पेशी में भेज दी। रिपोर्ट का सीओ ने संज्ञान लिया और सीओ ने एसपीओ से रिपोर्ट मांगी। एसपीओ से मामला खत्म करने के अधिकार न होने की जानकारी मिलने के बाद सीओ ने एसपी को जानकारी दे दी। सीओ की रिपोर्ट के आधार पर एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने सीओ सहवार को जांच सौंपी है। एसपी ने बताया कि दरोगा ने किस आधार पर मामले को खत्म किया है इसकी प्रारंभिक जांच कराई जा रही है। यदि जांच में दरोगा दोष सिद्ध होता है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें