एटा। शहर के सैनिक पड़ाव में आयोजित रामलीला महोत्सव में बुधवार रात राम राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर वातावरण में प्रभु श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे।
रामलीला महोत्सव में बुधवार रात को महावीर आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों ने राम राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया। इस दौरान भगवान श्रीराम माता सीता से विवाह कर अयोध्या पहुंचते हैं। इसके बाद अयोध्यावासियों ने भगवान श्रीराम का स्वागत किया। इस मौके पर राजा दशरथ ने प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक किया। राज्याभिषेक होते ही जयश्रीराम के जयकारे गुंजायमान हो गए।
इसके बाद कैकयी मंथरा संवाद और दशरथ कैकयी संवाद की लीला भी हुई। इस मौके पर डा. स्वयं प्रकाश गौड़, पुरुषोत्तम सरन सक्सेना, शशिवेंद्र पाल सिंह, उमाशंकर गिरि, अनिल शर्मा बैरागी, अनिल शर्मा टिल्लू, दिनेश उपाध्याय, निर्भय सिंह चंदेल, साजनदेव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
----------
निर्धन कन्याओं का हुआ विवाह
जनकपुरी आयोजन समिति द्वारा मंगलवार रात राम बारात पहुंचने पर दो निर्धन कन्याओं का विवाह कराया गया। इस मौके पर सिहोरी निवासी पूनम पुत्री बलवीर कठेरिया का विवाह मनीष पुत्र प्रदीप कुमार निवासी शास्त्री नगर एटा के साथ हुआ। वहीं बिधूना निवासी अचला गुप्ता पुत्री रामशंकर का विवाह एटा के नई बस्ती निवासी आकाश गुप्ता पुत्र नंदकिशोर के साथ हुआ। समिति ने दोनों बेटियों को आशीष प्रदान किया। राजपाल सिंह चौहान, सांसद पत्नी प्रेमलता वर्मा, टिल्लू अग्रवाल, दिनेश वशिष्ठ, सतीश गुप्ता मंत्री, संदीप जैन, राजवीर सिंह यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।