फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इनकार करने पर किशोरी की गला दबा कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शादी से इंकार करने पर मोहल्ले के युवक ने किशोरी की गला दबा कर हत्या कर दी। युवक किशोरी को अक्सर परेशान करता था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना स्थल का सदर विधायक मनीष असीजा के साथ पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


थाना लाइनपार के छारबाग गुरुदेवनगर निवासी माधुरी बघेल (17) पुत्री रमेशचंद्र बघेल की रविवार देररात घर से शौच करने जाते वक्त हत्या कर दी गई थी। सोमवार को सदर विधायक मनीष असीजा एसपी देहात महेंद्र सिंह को लेकर मौके पर पहुंचे। एसपी देहात को लोगों ने घटना के पीछे मोहल्ले के युवक का हाथ बताया। एसएचओ लाइनपार गीता सिंह ने बताया कि किशोरी माधुरी (17) पुत्री रमेशचंद्र बघेल इंटर की छात्रा थी।

पड़ोस में रहने वाला युवक रामब्रज बघेल (23) पुत्र कुबेर सिंह उससे प्रेम करता था। लेकिन माधुरी दूरी बना कर रहती थी। वो अक्सर छात्रा के करीब आने की कोशिश करता था। माधुरी तीन भाइयों के बीच इकलौती थी। पुलिस की माने तो रविवार शाम रामब्रज ने माधुरी को किसी बहाने से बुलाया और शादी करने का दवाब बनाया।
विज्ञापन


आरोप है कि किशोरी ने इनकार तो रामब्रज ने उसका गला पकड़ लिया। करीब दस मिनट तक गला दबाए रखने से उसकी मौत हो गई। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो उसका शव प्लाट की बाउंड्री के अंदर पड़ा मिला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रामब्रज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

हत्यारोपी रामब्रज (23) पुत्र कुबेर सिंह दिल्ली में हलवाई का काम करता है। कक्षा पांच तक पढ़ा होने के साथ जिद्दी स्वभाव का है। एसएचओ ने बताया कि माधुरी द्वारा शादी से पहले भी इंकार करने का राज खुद रामब्रज ने पुलिस पूछताछ में खोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें