फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर 6509 छात्रों को मिलेगी छात्रवृति

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। छात्रवृत्ति के सहारे शिक्षा ग्रहण कर रहे जिले 216 शिक्षण संस्थानों के 6509 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की टेंशन से दो अक्टूबर को मुक्ति मिलेगी। पॉलीवाल हॉल में आयोजित होने वालीे कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एसपी बघेल 604 छात्रों को स्वीकृति प्रमाण पत्र बांटेंगे वहीं अन्य को संबंधित संस्थनों में प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


गांधी जयंती के अवसर पर नगर निगम के पालीवाल हॉल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र कार्यक्रम आयोजित होंगे। दो अक्तूबर को नगर निगम के पालीवाल हॉल में सुबह दस बजे आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल चुनिंदा स्कूलों के सामान्य, पिछड़ा एवं एससी वर्ग के 604 छात्र-छात्राओं को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। जिले के 216 शिक्षण संस्थानों में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न वर्गों के 6509 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें