फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पच्चीस करोड़ के घटिया सड़क निर्माण में फंसे 11 अभियंता

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। पच्चीस करोड़ की लागत वाली मथुरा-सादाबाद रोड के घटिया निर्माण की गाज जल्द ही 11 अभियंताओं पर गिरने जा रही है। टीएसी जांच रिपोर्ट के बाद अब तत्कालीन अधिशासी अभियंता सहित सहायक और अवर अभियंताओं को आरोप पत्र जारी होने जा रहे हैं।
विज्ञापन


मथुरा को सादाबाद से जोड़ने वाले बलदेव मार्ग का निर्माण पिछले कई साल से सुर्खियों में है। पच्चीस करोड़ की लागत वाला उक्त निर्माण 2014-15 में शुरू हुआ था, जो मार्च 2017 में पूरा हो गया। निर्माण को पूरा हुए अभी दो-तीन माह ही बीता था कि सड़क उखड़ गई।

क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश सहित अन्य कई शिकायत शासन तक पहुंचीं। इस पर टीएसी की जांच की गई, लेकिन टीएसी की प्रक्रिया पर ही सवाल उठ जाने के बाद उच्च स्तरीय जांच कमेटी ने यह दायित्व पूरा किया। बताया जाता है कि उच्च स्तरीय जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी को भेज दी है।
विज्ञापन


इसमें निर्माण की खराब गुणवत्ता के लिए तत्कालीन अभियंताओं को जिम्मेदार बताया गया है। इसमें तत्कालीन एक्सईएन आईपी शर्मा सहित तीन सहायक और चार अवर अभियंता शामिल हैं। अब इन्हें जल्द ही आरोप पत्र जारी होने जा रहे हैं।


जांच रिपोर्ट शासन से प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक दोषी अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को जवाब दाखिल करना होगा।
विज्ञापन

- सूरज सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें