फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई पर बैठकर रात गुजार रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में लगातार हो रही बारिश से नई आबादी के मोहल्ला किशन नगर और दुर्गेश के लोग नारकीय हालत में जीने को मजबूर है। घरों के अंदर तक बारिश का पानी भरने से गरीब जनता चारपाई पर बैठकर रात गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


सुहागनगरी को नगर निगम का दर्जा मिले चार साल गुजर गए। निगम में पहले बोर्ड का चुनाव हो चुका है। महापौर नूतन राठौर के साथ शहर की जनता ने 70 पार्षदों को समस्या दूर करने के लिए चुना। निगम का चुनाव हुए 10 माह बीत चुके हैं, लेकिन शहर की तस्वीर आज भी बदसूरत है। जिस जनता ने क्षेत्र के विकास के लिए महापौर और पार्षदों को वोट दिया, वो आज भी नारकीय हालात से जूझ रही है।

नई आबादी के मोहल्ला किशन नगर में बारिश का पानी छह दर्जन से अधिक मकानों के पास भरा है। पानी निकासी नहीं होने से घरों के अंदर पानी भर गया है। आसपास पानी भरने से कई मकान जर्जर हालात में हैं। हादसे की आश्ंाका से गरीब परिवार पलायन को मजबूर हैं।
विज्ञापन


किशन नगर निवासी तबस्सुम ने कहा हमारे घर में पिछले 20 दिनों से पानी भरा है। ऐसे मे खाना तक नहीं पका पा रहे। चारपाई पर बैठकर रात काटनी पड़ती है। घर में गंदा पानी भरने से बच्चे बीमार हो गए हैं। इलाज के लिए कहां से पैसे लाएं। सलीम ने कहा मकान के अंदर पानी भरने से छत पर बैठकर रात काटनी पड़ रही है।

फार्माकोल तोड़कर बोरी में भरकर उसी पर बैठकर घर से बाहर निकलते हैं। इमरान ने कहा बारिश के कारण बच्चे कई दिनों से घरों में कैद हैं। स्कूल तक नहीं भेज पा रहे। गुड्डन, तौफीक, शाहिल, बौबी, नसीम का कहना है कि एक माह से नारकीय हालात में जी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें