फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के सेवानिवृत ट्रॉलीमैन का शव परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर के शराब के ठेका में रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बेटों ने पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ओमनगर निवासी मुरारीलाल प्रजापति (65) रेलवे में ट्रालीमैन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पुत्र प्रेम सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर घर का सामान लाने की कहकर पिताजी निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर खोजबीन की। आसफाबाद चौराहे के समीप नाले के किनारे शराब के ठेका के अंदर मृत हालत में मिले थे। सिर ओर गले में कई स्थान पर चोट के निशान थे।

इससे स्पष्ट है उनकी शराब पीने से मौत नहीं हुई बल्कि हत्या की गई है। जेब में रखी 30 हजार की नकदी भी गायब है। इसकी तहरीर थाना पुलिस को दे दी है। परिजनों की मांग है दोषी ठेका संचालक के खिलाफ अभियोग दर्ज करके कार्रवाई की जाए वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट लगना बताया गया है पुलिस आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें