फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महिला को बनाया ठगी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ठगी के मामले में जेल में निरुद्ध हरेंद्र का शिकार बने लोग अब सामने आने लगे हैं। उसने विदेशी महिला को भी अपनी ठगी का शिकार बनाया। महिला ने एसएसपी को ई-मेल के माध्यम से उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की गुहार लगाई है। हरेंद्र और उसकी पत्नी ममता के खिलाफ भी गोविंद नगर थाने में ठगी के दो और मुकदमे दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित पोतरा कुंड के निकट रहने वाले हरेंद्र पुत्र विक्रम सिंह के संपर्क में जो भी आया वही उसकी ठगी का शिकार हो गया। उसने अपनी ठगी का जाल विदेश तक फैला लिया था। हॉलैंड निवासी महिला से एक लाख यूरो ठग लिए। हरेंद्र की मुलाकात विदेशी महिला से इस्कॉन मंदिर में हुई थी। उसने खुद को बड़ा कालोनाइजर बताते हुए मोटे मुनाफे का लालच देकर रकम हथिया ली थी। महिला ने 23 अगस्त को हॉलैंड से एसएसपी बबलू कुमार को ई-मेल कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज किए जाने की गुहार लगाई है।

हरेंद्र ने भाजपा नेता एसके शर्मा के बेटे मयंक के भी 95 लाख रुपये हड़प लिए। मयंक की तहरीर पर हरेंद्र व उसके साथी महेश वशिष्ठ के खिलाफ गोविंद नगर थाने में अभियोग पंजीकृत हो चुका है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर चुकी है। हरेंद्र के जेल जाने के बाद राजेंद्र कुमार व हरवीर सिंह ने गोविंद नगर थाने में उसके व उसकी पत्नी ममता के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजेंद्र व हरवीर सिंह से हरेंद्र ने प्लाट के नाम पर मोटी रकम ठगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें