फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंद, सड़कों पर व्यापारी, घेरा एसएसपी दफ्तर

विज्ञापन
बंद मार्केट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। शहर में हो रहीं ताबड़तोड़ वारदातों से खफा व्यापारियों में बुधवार की रात को गिलट कारोबारी पर हुए हमले से उबाल आ गया। गुरुवार को गिलट का बाजार पूरी तरह से बंद रहा। गुस्साए व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे और एसएसपी आफिस का घेराव कर लिया। हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तार का आश्वासन मिलने पर ही व्यापारी यहां से हटे।
विज्ञापन


महानगर के गुरुनानक नगर निवासी खुशनिधि अग्रवाल पुत्र प्रेमनिधि अग्रवाल को बाइक सवार दो हमलावरों ने बुधवार की देरशाम गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल गिलट व्यापारी को नयति में भर्ती कराया गया। हालांकि व्यापारी का ऑपरेशन हो गया है जो कि खतरे से बाहर बताया जा रहा है। साथी व्यापारी के साथ हुई घटना के विरोध में गिलट कारोबारी सड़कों पर उतर आए। पुलिस के खिलाफ नारे गूंजने लगे। व्यापारियों का कहना था कि महानगर में ताबड़तोड़ अपराध हो रहा है लेकिन पुलिस कुछ कर नहीं पा रही। व्यापारियों के साथ घटनाएं हो जाती हैं मगर उनका खुलासा नहीं हो पाता।

गुस्साए कारोबारियों ने मंडी रामदास, घिसा मंडी, चौक बाजार, कच्ची सड़क, स्वामी घाट, छत्ता बाजार और शारदा कांपलेक्स की दुकानें बंद कर दी गईं। गिलट व्यापारी दुकानों को बंद करके एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां पर प्रदर्शन करते हुए व्यापारियों ने हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, गिर्राज अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अनिल कुमार गर्ग, सुरेंद्र चौधरी, सुभाष अग्रवाल, प्रदीप चौधरी, बबलू, गुड्डू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, उमेश चंद, राजेंद्र वर्मा, क्षेत्रपाल, विकास पाराशर, हेमंत हैं। उधर, पीड़ित व्यापारी के भाई शुभ निधि अग्रवाल ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


चार टीमें लगीं, सीसीटीवी फुटेज में खाली हाथ

गिलट व्यापारी के हमलावरों को पकड़ने के लिए एसएसपी बबलू कुमार ने चार टीमें लगाई हैं। कोतवाली की दो टीमों के अलावा स्वाट और सर्विलांस टीमें हमलावरों की धरपकड़ को जुटी हैं। कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात सीसीटीवी फुटेज खंगाले पर कुछ खास हाथ नहीं लगा।

रेलवे लाइन के पास लावारिस हालत में मिली बाइक

गुरुनानक नगर के पास से गुजर रही रेलवे लाइन के समीप पुलिस को एक लावारिस बाइक मिली है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है। लावारिस हालत में मिली बाइक पुलिस गिलट व्यापारी के हमलावरों से जोड़कर चल रही है। पुलिस ने बाइक की जानकारी जुटाई तो वह 2008 में कृष्णानगर से चोरी हुई थी। पुलिस की मानें तो यह बाइक अशोका सिटी के कृष्ण मुरारी की है। बावजूद पुलिस पूरी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें