फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरबी की चपेट में आई वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में जनता धर्मकांटा के पास पीआरबी गाड़ी की चपेट में आने से एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाए, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मोमिन नगर निवासी जैनब (65) शनिवार सुबह घर से टहलने के लिए निकली थीं। जनता धर्मकांटा के पास पीआरबी संख्या पांच (653) के चालक लापरवाही से गाड़ी को पीछे कर रहा था। तभी पीछे आ रही जैनब गाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर काफी भीड़ लग गई। पीआरबी टीम के सिपाही उन्हें तत्काल सरकारी ट्रामा सेंटर लाए, लेकिन चिकित्सक ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।

इधर हादसे की जानकारी होते ही सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह, एसएचओ रसूलपुर वीरेंद्र सिंह बघेल व दक्षिण लोकेंद्र सिंह, रामगढ़ भानुप्रताप सिंह व उत्तर रवींद्र दुवे पुलिस फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। सीओ सिटी ने मृतका के परिजनों से बातचीत की और उचित ही कार्रवाई का भरोसा दिया। सूचना पर बसपा के जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह, महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू व अन्य संगठन के पदाधिकारी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। एसएचओ रसूलपुर वीरेंद्र कुमार बघेल ने कहा कि मृतका जैनब के बेटा ईसुब की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें