फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। नसीरपुर के गांव श्यारमऊ में बीती रात एक घर में घुसे चोर परिजनों को बेहोश कर ेलाखों रुपये के आभूषण और नगदी चोरी कर ले गए। सुबह जब परिजनों को होश आया तो वारदात की जानकारी हुई। पीड़ित ने हंड्रेड नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी।
श्यारमऊ निवासी कर्मवीर पुत्र आराम सिंह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात में चोर घर में घुसे और गहरी नींद में सो रहे परिवार नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया। इसके बाद कमरों से 80 हजार रुपये और आभूषण चोरी कर लिए। सुबह जब परिवार को होश आया तो कमरों में सामान बिखरा होने के साथ अलमारी और बक्से खुले पड़े थे।
वारदात जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। रवीकुमार पुत्र आराम सिंह ने थाने में तहरीर दी गई तहरीर में 80 हजार रुपये नगद और लगभग चार लाख रुपये के आभूषण और एक चोरी होना बताया है।