बरसाना (मथुरा)। विश्व विख्यात श्रीजी मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। प्रिया-प्रियतम के फूलबंगले में छप्पन भोग लगाए गए। भजन संध्या के दौरान समूचा बरसाना श्री राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा। दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई करुणामयी सरकार की कृपा पाने के लिए आतुर दिख रहा था।
प्रियाकुंड के विरक्त संत विनोद बिहारी दास महाराज के शिष्य परिकरों द्वारा समूचे श्रीजी मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों से सजवाया। बंगला के लिए फूल कोलकाता से मंगवाए गए। छप्पन भोग और हजारों संतों को भंडारे में प्रसाद खिलाया गया।
श्रीजी मंदिर स्थित नीचे हाल में भजन संध्या के दौरान संत विनोद बाबा ने राधे-राधे अगर दिल से गाते रहो, एक दिन ये ही आदत असर लाएगी, मेरो मन लागे बरसाने में जहां विराजे राधारानी, को सुनकर उपस्थित श्रोता झूमने लगे और समूचा मंदिर राधे-राधे के जयकारों से गूंजने लगा।
कार्यक्रम के दौरान मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज, इस्कॉन के वरिष्ठ प्रवक्ता नवयोगेंद्र स्वामी, देवराहा बाबा के शिष्य रामबिरागी दास, बृज शरण दास, मान मंदिर के सुनील सिंह, गिरी बाबा, दामोदर दास, चैतन्य दास, राम कमल दास, मधु दास, निताई दास, अद्वेत दास, पूर्व एमएलसी चौ. लेखराज सिंह, केआरएस ग्रुप के चेयरमैन केसी त्यागी, जिला पंचायत सदस्य नरदेव चौधरी, प्रीतम प्रधान, गोकुलेश कटारा आदि मौजूद रहे।