बिलराम की सभासद और पुत्र को लाठी डंडों से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
एटा। बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। जिसमें एक पक्ष से चार और दूसरी तरफ से एक युवक घायल हो गया। सभी घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक युवक को चिकित्सकों ने गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया।
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव नगला ढक निवासी मुन्नालाल और गांव के ही सुभाष के बच्चों के बीच शाम को विवाद हो गया था। जिसे उस समय गांव के लोगों ने शांत कर दिया। इसके बाद सुबह पुराने विवाद की चिंगारी फिर से सुलग गई और दोनों तरफ से गाली गलौच होने लगी। धीरे-धीरे मामला तूल पकड़ गया और दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। जिसकी चपेट में आकर मुन्नालाल की तरफ से उसकी पत्नी सुखदेवी, बेटी रश्मि, राकेश पुत्र मानसिंह और उसका बेटा अंकित जबकि दूसरी तरफ संजू उर्फ संजय घायल हो गया। घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल पहुंचे घायलों में से संजू को चिकित्सकों ने गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया। वहीं मामले की शिकायत दोनों तरफ से पुलिस को दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।