फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी बेचने के बहाने साढ़े तीन लाख रूपये लूटे

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। ओएलएक्स पर विज्ञापन देख गाड़ी खरीदने आए दो लोगों से टटलू गिरोह के सदस्यों ने 3.50 लाख रुपये की नकदी, अंगूठी, मोबाइल एवं अन्य सामान लूट लिया। पीड़ितों ने टटलू गिरोह के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


दर्ज रिपोर्ट में विजय कुमार मित्तल पुत्र बिजेश कुमार मित्तल निवासी 429 आदर्श कालोनी सिविल लाइंस मुजफ्फरनगर को ओएलएक्स पर विज्ञापन मिला। इसमें दिल्ली नंबर की गाड़ी बेचने का विज्ञापन था। गाड़ी खरीदने की बात हरमीत सिंह निवासी गोवर्धन से हुई।

इसके बाद वे दोस्त अमित कुमार के साथ पहुंचे। वे गोवर्धन के एकता सेवा सदन तिराहे पर पहुंचे। इसके बाद मोटर साइकिल पर एक युवक पहुंचा। वह बरसाना रोड से कच्चे रास्ते से होकर बाइक से ले गया। इसके बाद जंगल में हरमीत और अन्य दो लोग पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन


वहां पहुंचते ही गाड़ी दिखाने की बात की तो तमंचा निकाल कर कनपटी पर लगा दिया। इसके बाद बैग में रखे 3.5 लाख रुपये, तीन अंगूठी, चार मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया। घटना के बाद वे तमंचा लहराते हुुए भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें