फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवानी हत्याकांड में ऑनर किलिंग की आशंका

विज्ञापन
Muzaffarpur Girls Hostel
विज्ञापन
एटा। फिरोजाबाद में मृत हालत में मिली युवती शिवानी की हत्या ऑनर किलिंग की तरफ इशारा कर रही है। युवती के लापता होने के दिन ही एक युवक का गायब होना इस तरह की हत्या किए जाने की आशंका जता रहा है। वहीं दूसरी तरफ लापता युवक के परिजन युवती के घर वालों पर ही युवक और युवती की हत्या करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत युवक के घरवालों ने अपर पुलिस अधीक्षक से की है।
विज्ञापन

सकीट क्षेत्र की रहने वाली युवती की हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। परिजन युवती की हत्या करने में दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। वही सोमवार को एएसपी से हुई शिकायत में मामला पूरी तरह से पलट गया है। पुलिस कार्यालय पर पहुंचे रिजोर क्षेत्र के लोगों ने बताया कि जिस दिन युवती लापता हुई थी। उसी दिन उनका बेटा भी गायब हुआ था। ऐसे में लड़के वाले युवती के परिजनों पर दोनों की हत्या करने का शक जाहिर कर रहे है। वही फिरोजाबाद से आई रिपोर्ट के बाद सकीट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रेम प्रसंग को लेकर भी जांच पड़ताल कर रही है। बता दे कि 25 जून को सकीट क्षेत्र की युवती का शव फिरोजाबाद के एका क्षेत्र में बरामद हुआ था। युवती की हत्या गला रेतकर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें