फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से 2.72 लाख रुपये से भरा बैग चोरी

विज्ञापन
बैग चोरी - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र स्थित राधाकृष्ण मैरिज होम में चल रहे शादी समारोह से युवक ने बैग पार कर दिया। बैग में 2.72 लाख रुपये और मोबाइल फोन रखा था। पीड़ित ने हाईवे थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कृष्णा मैरिज होम में सेवानिवृत्त फौजी सुंदरवन बालाजीपुरम निवासी रमेश चंद पाठक की बेटी का शादी समारोह शुक्रवार की रात चल रहा था। बारात दिल्ली से आई थी। मैरिज होम के गेट पर तिलक का कार्यक्रम चल रहा था। कन्या का भाई तिलक कर रहा था। इसी दौरान किसी ने उसका बैग पार कर दिया।

बैग में 2.72 लाख रुपये की नकदी और मोबाइल फोन था। बैग चोरी करने वाले की हरकत मैरिज होम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बैग पार करने वाले की उम्र करीब 30 वर्ष है और उसने आसमानी टी-शर्ट और ब्लू कलर की जींस पहनी हुई थी। सूचना मिलने के बाद हाईवे थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की तहरीर लड़की के भाई विकास पाठक ने हाईवे थाने में दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शादी समारोह से बैग चोरी होने की तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें