फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के खेलों का महाकुंभ

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। केंद्रीय विद्यालयों के खेलकूद का महाकुंभ 25 जून से मथुरा में शुरू होने जा रहा है। जीएलए विवि में आयोजित होने वाले 49वें इस खेल समारोह में देश भर से करीब चार हजार छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय संगठन के राष्ट्रीय खेलकूद इस बार तीन स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें खो-खो, जूड़ो, ताइक्वांडो और फुटबॉल का आयोजन आगरा संभाग के अंतर्गत मथुरा को मिला है। मथुरा में यह प्रतियोगिताएं जीएलए विवि में 25 से दो चरणों में आयोजित होगी।

प्रथम चरण में 25 से 28 जून तक लड़कियों की प्रतियोगिता होगी, जबकि दो से 5 जुलाई तक लड़के प्रतिभाग करेंगे। 49वें राष्ट्रीय खेल समारोह में देशभर के 1158 केंद्रीय विद्यालयों के करीब चार हजार छात्र-छात्राएं इसका हिस्सा बनेंगे। इसमें 1500 से1800 तक छात्राएं तथा 2000 से 2200 तक छात्राएं भाग लेंगी।
विज्ञापन


रिफाइनरी और कैंट केंद्रीय विद्यालयों में नेशनल प्रशिक्षण कैंप
टाउनशिप। राष्ट्रीय खेल समारोह के लिए इस वक्त मथुरा के केंद्रीय विद्यालयों के चयनित खिलाडिय़ों के प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर में टेनिस, एथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन और केंद्रीय विद्यालय छावनी में कबड्डी तथा बास्केट बॉल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां आगरा, मुरादाबाद, नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद और मथुरा के खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें