फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खिलाफ कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने युवती को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा हैं। युवती के अनुसार वह उन्नाव के एक गांव की रहने वाली है। उसके माता-पिता नहीं हैं।
विज्ञापन


युवती के अनुसार वह 30 मई को बस से इटावा से दिल्ली अपनी सहेली के पास जा रही थी। बस कोसीकलां तक ही आई थी इसलिए उसे कोसी ही उतरना पड़ा। युवती का आरोप है कि वह दूसरी बस पकड़ने के लिए बाईपास पर खड़ी थी। वहां गांव अजीजपुर निवासी युवक विजय उसे बहला- फुसलाकर अपने गांव ले गया। जंगल में रेलवे लाइन के किनारे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवती के अनुसार कुछ ही देर बाद उसने अपने भतीजे जौनी के साथ उसे घर भेज दिया। जहां विजय की पत्नी ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। इसके बाद जौनी युवती को अपने घर ले गया। युवती ने विजय के कृत्य की जानकारी जौनी के परिवारवालों को दी। इसके बाद विजय फिर उसे ले गया लेकिन उसके परिजनों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया।
विज्ञापन


वह फिर जौनी के घर आ गई। जहां जौनी के परिजनों ने अपने भांजे जितेन्द्र के साथ उसकी शादी कराने की बात कही लेकिन गुरुवार की देर शाम मुकर गए। युवती ने थाना प्रभारी को आपबीती बताकर विजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें