फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेड़ाझाल से सिंचाई को 150, शहर को मिलेगा 50 क्यूसेक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जसराना की जेड़ाझाल नहर से किसानों को 150 क्यूसेक पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसी नहर से फिरोजाबाद की जनता को भी 50 क्यूसेक पानी मिलेगा। ये पानी नहर के जरिए सैलई में करोड़ों की लागत से तैयार हो रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक आएगा।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 16 मार्च 2013 को जिले को जसराना नवीन नहर परियोजना के नाम से सुहागनगरी की जनता को बड़ा तोहफा दिया। 663 करोड़ की योजना में 140 करोड़ से नंदपुर तक 38 किमी लंबी नहर बनाने के साथ सैलई में ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर शहर को मीठा पानी देने का प्रावधान है। जसराना नवीन नहर परियोजना से 200 क्यूसेक पानी मिलेगा। इसमें से 150 क्यूसेक पानी किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

जसराना नहर परियोजना से शहर की जनता की प्यास बुझाने को 50 क्यूसेक पानी मिलेगा। यह पानी सैलई में करोड़ों की लागत से बनकर तैयार हो रही वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक आएगा। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी को ट्रीट करने के बाद शहर में डाली जा रही पाइप लाइनों के जरिए ओवरहैड टैंक व सीडब्लूआर तक जाएगा। इसके पाइप लाइनों के जरिए मीठा पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

जलनिगम से जुड़े सूत्रों का कहना है कि 10 दिन में पानी को नहर में छोड़ने के साथ टेस्टिंग शुरू कराई जाएगी। सिंचाई विभाग ने नहर परियोजना से पानी उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर पर जल्द एमओयू साइन कराया जाएगा।

पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत जलनिगम ने सैलई में करोड़ों की लागत से 120 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार कराया जिसका कार्य अंतिम चरण में हैं। जलनिगम एक्सईएन राकेश कुमार का कहना है कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट 120 एमएलडी का तैयार कराया लेकिन शहर में अभी 60 एमएलडी पानी की ही जरूरत है। 200 से अधिक नलकूप, करीब 500 सबमर्सिबल लगी हैं।

सदर विधायक मनीष असीजा ने जेड़ाझाल परियोजना पर चल रहे काम की गति के संबंध में पत्र भी लिखा है। परियोजना के तहत शहर को दिए जाने वाले पानी के संबंध में वह संबंधित विभागों के अधिकारियों से भी मिले। परियोजना की प्रगति के संबंध में नगर विकास मंत्री को उन्होंने रिपोर्ट भी भेजी है। कहा है कि शहर को जल्द से जल्द गंगा जल दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें