फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल लेने जाने के बहाने नौकर ने हड़प लिए 1.1 लाख

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

एक नौकर ने अपने मालिक की बीमारी का फायदा उठाते हुए माल लेने जाने के बहाने 1.1 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मनोज कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी ठंडी सड़क की आटो पार्ट्स की दुकान है। उनकी दुकान पर अबरार निवासी शांतापुरी नौकरी करता है। मनोज की 13 मई को अचानक तबियत खराब हो गई। इससे दुकान पर नौकर ही बैठ रहा था। अगले दिन सांय के समय जब वे दुकान पर पहुंचे तो नौकर ने बताया कि दुकान पर कई पार्ट्स खत्म हो गए हैं, जिनको मंगाने की आवश्यकता है। उन्होंने पहले तो स्वयं सामान लाने के लिए जाने का निर्णय लिया, लेकिन नौकर ने सलाह दी कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है वे न जाएं मैं बाहर जाकर माल ले आऊंगा। जहां से माल आता है उनको वह जानता है। पुराना नौकर होने के कारण उन्होंने भरोसा करते हुए उसे एक लाख एक रुपये दे दिए। नौकर ने उन रुपयों से माल न लाकर स्वयं हड़प लिए। जब वह माल लेकर नहीं आया तो मालिक ने उससे रुपये वापस देने को कहा। इसके बाद उसने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें