फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच को जाते युवक को मारी गोली, गंभीर घायल

विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
सहावर।
विज्ञापन

ग्राम धन सिंहपुर में एक युवक को शौच को जाते समय गोली मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।
ग्राम धनसिंहपुर निवासी विजय सिंह (20) पुत्र सतेंद्र सिंह सुबह उठकर शौच के लिए खेत में जा रहा था। तभी उसे किसी ने गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। उसने चीखपुकार। गोली चलने की आवाज और उसकी चीख पुकार पर ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। विजय बुरी तरह से घायल पड़ा था। मामले की जानकारी उसके परिवारीजनों को दी गई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। घायल विजय को आनन फानन में सहावर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे डॉक्टर ने अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक इस मामले को कोई तहरीर उन्हें नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करेगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें