फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरों से पटियाली तक मार्ग बनेगा टू लेन

विज्ञापन
road shimla
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

जिले की सोरों से पटियाली तक के मार्ग के चौड़ीकरण को प्रदेश की कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। एशियन विकास बैंक की वित्तीय सहायता से इस मार्ग का निर्माण पूरा किया जाएगा। इस परियोजना पर काफी दिन से काम चल रहा था। एशियन विकास बैंक की टीम ने भी इस मार्ग का निरीक्षण किया है। कैबिनेट मंजूरी के बाद शीघ्र ही इस मार्ग का निर्माण शुरू होगा।
पटियाली से सोरों तक का यह मार्ग एटा के अलीगंज मार्ग से जुड़ा हुआ है। इस मार्ग का अलीगंज-सोरों मार्ग से जाना जाता है। वर्तमान में यह मार्ग साढ़े तीन मीटर चौड़ा है जिसके कारण वाहनों के आवागमन में काफी दिक्कतें होतीं हैं। सहावर, गंजडुंडवारा आदि ग्रामीण इलाकों में होकर यह मार्ग निकलेगा। जिसमें जो भवन अतिक्रमण की जद में आएंगे उनके भवन का मुआवजा भी दिया जाएगा। 35.810 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण 162.53 करोड़ की लागत से होगा। मार्ग का निर्माण होते ही सोरों से पटियाली तक लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। 5 साल तक निर्माणदायी कंपनी इस मार्ग का मेंटीनेंस रखेगी। सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने पर कटरी से जुड़े इलाकों तक पुलिस प्रशासन की पहुंच भी सरल हो जाएगी। इस सड़क परियोजना की मंजूरी से उन भवन स्वामियों में बेचैनी है जिनके भवन सड़क निर्माण के लिए हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण विभाग के ऐई ज्ञान प्रकाश ने बताया कि प्रस्ताव के कैबिनेट की मंजूरी की समाचार माध्यमों से जानकारी मिली है। अभी विभागीय आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें