राया (मथुरा)। एक्सप्रेसवे के राया कट पर बस से उतरते वक्त मरी महिला थाना जमुनापार के गांव अल्हैपुर की गीता (35) पत्नी योेगेंद्र थी। सोमवार को वह अपने मायके खंदौली से ससुराल आ रही थी। फाउंड्री नगर की रोडवेज बस में सवार महिला की शिनाख्त पति समेत परिवार ने पोस्टमार्टम गृह पर की है।
एक्सप्रेसवे के राया कट पर सोमवार की दोपहर आगरा की फाउंड्री नगर की बस से उतरते वक्त महिला की मौत हो गई थी। मृतका की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया। मंगलवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचकर मृतका की शिनाख्त की। थाना राया प्रभारी निरीक्षक जीपी सिंह ने बताया कि मृतका की शिनाख्त गीता पत्नी योगेंद्र के रूप में हुई है। दुर्घटना का मुकदमा गीता के जेठ तेजवीर सिंह ने दर्ज कराया है।