फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सक का शव पेड़ पर लटका मिला

विज्ञापन
हत्या - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। बेटी के विवाह के कार्ड बांटने निकले पशु चिकित्सक का शव घर से तीन किमी दूर छाता के अहूरी रोड पर बेर के पेड़ पर लटका मिला। जबकि उनकी बाइक सेनवा रोड पर पड़ी मिली। चिकित्सक का मोबाइल और हेलमेट गायब था।
विज्ञापन


चिकित्सक की पीठ पर चोटों के निशान घसीटकर लटकाने की तरफ इशारा कर रहे थे। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। चिकित्सक की अंतिम बार बेटे से रविवार की रात 8:24 पर बात हुई थी। फोरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए हैं।

छाता कोतवाली के नौगांव निवासी नेत्रपाल (46) पुत्र कमल सिंह पेशे से पशु चिकित्सक थे। डाक्टर की बेटी मधु का 19 अप्रैल को विवाह है। बेटी के विवाह के कार्ड बांटने के लिए डाक्टर बाइक से निकले। बताया जाता है डाक्टर ने राया और मथुरा में कार्ड बांटे। इसके बाद वह गांव लौटने लगे।
विज्ञापन


रविवार की रात 8:24 बजे पिता के न आने पर पुत्र निशांत ने फोन किया। पिता ने अकबरपुर पर होना बताया और घर आने की बात कही। काफी देर तक घर नहीं आए तो पुत्र ने फिर फोन मिलाया। फोन बंद होने पर परिजनों ने तलाश की, पर सफलता हाथ नहीं लगी।

सोमवार की सुबह अहूरी रोड पर बेर के पेड़ पर शव लटके मिलने की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। एसआई रोहित कुमार ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

बेटी की लगुन सगाई भी नहीं कर पाया पिता
मथुरा। पशु चिकित्सक नेत्रपाल के दो बेटी और बेटा है। बड़ी बेटी मधु, दूसरे नंबर की बेटी निशा और सबसे छोटा बेटा निशांत है। घर में बेटी मधु की शादी की तैयारियां चल रही थीं। 17 अप्रैल को राजस्थान के गांव तसई लगुन सगाई जानी थी, पर डाक्टर की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं।

लूटपाट के लिए डाक्टर को उतारा गया मौत के घाट
मथुरा। नौगांव के ग्रामीणों में चर्चा है कि डाक्टर से करीब दो लाख रुपये की नकदी लूटकर हत्या की गई है। पुत्र निशांत की मानें तो उसके पिता की पीठ पर चोटों के निशान थे। संभावना यह जताई जा रही है कि लूटपाट के उद्देश्य से ही उसे मौत के घाट उतारा गया होगा। पुलिस तहरीर आने के बाद जांच की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें