फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरान गिरोह के दो सदस्य पकड़े, पांच फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। सौ से अधिक लोगों को डग्गामार वाहनों में बैठा कर लूटने वाले और अन्य अपराधों में वांछित दो लुटेरों को पुलिस ने गिरप्तार किया है। जबकि उनके पांच साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने दोनों का जेल भेज दिया है। उनके कब्जे से तमंचा, नशीली गोलियां और नशीले पेड़े बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि गिरोह लंबे समय से हाईवे पर यात्रियों को लूट कर फेंक रहा था। जहर खुरान गिरोह को पकड़ने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने क्राइम ब्रांच प्रभारी कुलदीप और एसएसआई रूपेष कुमार वर्मा को लगाया था। जब पुलिस एटा चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। उसी वक्त पुरातन सरस्वती विद्यामंदिर के पास दबिश दी गई तो पांच जहरखुरान लुटेरे भाग गए, जबकि दो पकड़े गए।

पकड़े गए युवकों से तमंचा और नशीली गोलियां बरामद हुई। एसपी ग्रामीण के मुताबिक पकड़े गए युवकों में तिलक सिंह पुत्र श्याम लाल निवासी अजीत नगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा और कैलाश पुत्र जगपाल यादव निवासी ककरारा खैरगढ़ शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में लुटेरों ने वाहन में यात्रियों को बैठा कर नशीली गोलियां और पेड़ा खिलाकर लूटने के बाद नशा होने पर सुनसान जगह पर फेंकने की बात कबूली है। एसपी ग्रामीण ने बताया पकड़े गए जहरखुरानों ने 10 अप्रैल को पौहपी रोड़ पर हुई मुठभेड़ कबूली है। तिलक सिंह ने अब तक 100 से अधिक लोगों को जहर खुरानी कर लूटने की बात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें