फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन नहीं लगाने से नवजात ने तोड़ा दम

विज्ञापन
स्टाफ नर्स की लापरवाही से नवजात की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। स्टाफ नर्स की लापरवाही से शनिवार को एक नवजात की मौत हो गई। प्रसव के बाद ऑक्सीजन नहीं मिलने से नवजात ने दम तोड़ दिया। जबकि प्रसूता की हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया। नवजात की मौत के बाद परिजनों ने स्टाफ नर्स की लापरवाही पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन


खड़ौआ निवासी पूनम पत्नी बृजेश को शुक्रवार रात को प्रसव पीड़ा होने पर पीएचसी खड़ौआ में भर्ती कराया। जहां प्रसूता ने सुबह नवजात को जन्म दिया। जन्म के बाद नवजात को सांस नहीं आने पर परिजनों ने स्टाफ नर्स को कहा।

परिजनों का आरोप है कि स्टाफ नर्स ने ऑक्सीजन नहीं होने की बात कहकर नवजात को एटा जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। एटा पहुंचने से पहले ही नवजात ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रसव के बाद अधिक रक्तस्राव हो जाने से प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। इस पर प्रसूता पूनम को जिला महिला अस्पताल भेजा गया। जहां से आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रसूता के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही आक्रोश व्यक्त किया। मामला बढने पर पीएचसी प्रभारी डा. नकुल राना ने मामले की जांच की, तो पीएचसी पर आक्सीजन से भरे हुए तीन सिलेंडर मिले। मामले में जांच जारी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें