जनपद में संक्रामक रोगों से मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा। पटियाली के एक गांव में मासूम बालक की बुखार से मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
भोले (4) पुत्र भगवान सिंह निवासी पियारमपुर पटियाली को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। बुखार आने पर परिवारीजनों ने उसे निजी चिकित्सक को दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। बालक ने मंगलवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बालक की मौत होते ही परिवार में चीत्कार मच गया। बताया जाता है कि गांव में कई अन्य बच्चे भी बुखार की चपेट में है।
अस्पतलों पर भी बड़ी संख्या में लोग संक्रामक रोगों से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। निजी चिकित्सकों के यहां भी भीड़ लग रही है। जनपद में संक्रामक रोगों ंसे मौत का सिलसिला लगातार बना हुआ है। अब तक पांच मौतें हो चुकी है। मुख्य चिकित्साअधिकारी डा. रंगजी दुवे का कहना है कि विभाग के पास पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं। संक्रामक रोग से पीड़ित होने पर स्वास्थ्य केंद्रों पर आकर अपना इलाज कराएं। वे गांव में टीम भेजकर जांच कराएंगे। जो भी पीड़ित होगा उसका उपचार कराया जाएगा।