फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जलाध्यक्ष ने की जेई से अभद्रता, ऑ डयो वायरल

विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष ने की जेई से अभद्रता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के जेई प्रवेश यादव ने भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी पर अभद्रता एवं गालीगलौज करने का आरोप लगाया है। मोबाइल पर बातचीत में की गई अभद्रता और गालीगलौज का ऑडियो जिलाध्यक्ष से वार्ता के बाद जेई ने वायरल कर दिया। यह मामला शहर भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जेई प्रवेश यादव ने उनके भाई के घर जाकर चेकिंग की और वहां रिश्ते के भाई और उनकी मां से मेरे खिलाफ टिप्पणी करते हुए घमंड चकनाचूर करने की धमकी दी।

मंगलवार को दोपहर के समय जेई प्रवेश यादव अपनी टीम के साथ बाराद्वारी बिलराम गेट इलाके में उनके रिश्ते के भाई और पार्टी कार्यकर्ता राजा के घर पहुंचे। जब ये लोग पहुंचे उस समय घर पर छोटा भाई और उसकी मां मौजूद थी। उन्होंने कहा कि विद्युत बकाए का बिल सही होने के लिए विभाग में गया है। इस बात को लेकर ही जेई और परिवारीजनों के बीच बातचीत हुई।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने बताया कि घर पर पहुंचकर जेई ने घमंड चकनाचूर करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने फोन पर जेई से बात की। उन्होंने जेई पर विद्युत उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने एवं परिजनों के मान सम्मान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता उनका परिवार है और वह किसी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। लखनऊ से आकर वह ऐसे उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन



वहीं इस मामले में जेई प्रवेश यादव ने जिलाध्यक्ष की बात को नकारते हुए कहा कि पूरे ऑडियो में उन्होंने कहीं भी मान सम्मान से खिलवाड़ की बात नहीं कही है। वह तो रूटीन चेकिंग में बकाया वसूली के लिए गए थे। इसके बाद वह अपनी बात बताकर चले आए, लेकिन जिलाध्यक्ष ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए चीर देने की धमकी दी है। इस मामले को लेकर विद्युत विभाग के कर्मियों में भी आक्रोश है। पूरे शहर में वायरल हुए ऑडियो को लेकर चर्चा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें