मथुरा। जिले के मॉडल स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए एक बार फिर बुधवार को काउंसलिंग की जाएगी। इस प्रक्रिया में साक्षात्कार में शामिल हुए 93 शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। काउंसलिंग 12 बजे बीएसए कार्यालय में होगी।
जिले के 10 विकास खंड और नगर क्षेत्र में कुल 55 मॉडल स्कूलों के लिए शिक्षकों का चयन किया जाना है। इसके लिए साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को शिक्षकों की काउंसलिंग कराई जाएगी। गौरतलब है कि इससे पूर्व एक बार काउंसलिंग कराई गई थी, लेकिन बेसिक शिक्षा सचिव के पत्र में नए दिशा निर्देशों के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया को रद्द करना पड़ गया। बीएसए संजीव कुमार सिंह ने बताया कि काउंसलिंग में बेसिक शिक्षा सचिव के नए निर्देशों के पालन के साथ प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। शेष पदों पर भर्ती के लिए एक बार फिर ये ही प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
पद 275, शिक्षक आए मात्र 93
जिले में चयनित 55 मॉडल स्कूलों के लिए 275 शिक्षकों की आवश्यकता है, लेकिन साक्षात्कार में मात्र 93 शिक्षक ही शामिल हुए हैं। इन शिक्षकों की तैनाती के बाद एक बार फिर शिक्षकों की तैनाती के लिए ये प्रक्रिया अपनाई जाएगी।