मैनपुरी। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में शनिवार को नेहरू युवा एवं युवती विकास समिति नखतपुर के तत्वावधान में ब्लाक स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम नखतपुर में हुआ। ब्लाक प्रमुख जागीर ऊषा देवी, जिला युवा समन्वयक अनवर वारसी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में जागीर की टीम ने हविलिया टीम को 3-2 से हराया।
लंबी कूद में अजय नखतपुर प्रथम, रोहित नखतपुर द्वितीय, नीरज हविलिया तृतीय, 800 मीटर दौड़ में अजय नखतपुर प्रथम, कुलदीप नखतपुर द्वितीय, नितिन मेरापुर तृतीय रहे। कबड्डी में रतनपुर बरा ने नखतपुर को हराया। संजय यादव सचिव सहकारी समिति ने कहा खेल प्रतियोगिताएं हमारे शरीर व दिमाग के लिये बहुत ही लाभप्रद है। हमको अपनी दैनिक दिनचर्या में खेल को भी शमिल करना चाहिए।
ऊषा देवी ब्लाक प्रमुख ने कहा खेल से एकता की भावना का विकास होता है। जो युवा खेलों में प्रतिभागिता करता है वह निरोगी रहता है। अनवर वारसी जिला युुुुवा समन्वयक ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। संचालन ब्रजेश यादव ने किया। रुबी, प्रवीण प्रताप, रमन, अंशिक, नीलेेेश, मनमोहन, नरेंद्र, सौरभ, राहुल, अखिलेश, धीरज, प्रवीन, विवेक, सुमित, भूपेंद्र, सचिन मौजूद रहे।